Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता:विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए, 12 मई को पद की शपथ लेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    असम के अगले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा होंगे। रविवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके ही नाम पर मुहर लगी। जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया। हिमंता 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने राज्य की 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और एनडीए (NDA) के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होंगे। हिमंता की ताजपोशी उत्तर-पूर्व में पार्टी की पैठ को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है। असम बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा- हम दोपहर तक सरकार बनाने के अपने दावे के बारे में राज्यपाल को सूचित कर देंगे। 12 तारीख को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि पीएम मोदी की उपस्थिति में हिमंता 102 विधायकों के साथ शपथ लेंगे। नई विधानसभा में 7 महिलाएं, भाजपा 92.1% स्ट्राइक रेट अपर असम में भाजपा, लोअर इलाकों में कांग्रेस का असर: BJP ने अपर असम और बराक वैली में क्लीन स्वीप किया। पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटें यहीं जीतीं। 3 ट्राइबल इलाकों, बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया (BTC), करबी आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल (KAAC) और नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल (NCHAC) में भी NDA का दबदबा रहा। यहां असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BOPF) ने ज्यादा सीटें जीतीं। कांग्रेस सिर्फ लोअर असम में सिमट गई। असम में BJP का सबसे ज्यादा 92.1% स्ट्राइक रेट: असम में 126 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने 89 पर चुनाव लड़ा और 82 सीटें जीतीं। उसकी जीत का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 92.1% रहा। कांग्रेस 99 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 19 सीटें जीत सकी। उसका स्ट्राइक रेट 21% रहा। 7 महिलाएं जीतीं: कुल 126 सीटों पर 59 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं। 7 ही चुनाव जीत पाईं। इनमें NDA की 6 और कांग्रेस की 1 महिला विधायक है। यह संख्या 2021 के बराबर है। 2011 में सबसे ज्यादा 14 महिलाएं विधायक बनी थीं। असम में कांग्रेस के 18 कैंडिडेट जीते: असम में कांग्रेस के 20 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 18 ने जीत दर्ज की। उसके सहयोगी रायजोर दल ने 2 सीटें जीतीं, जिनमें एक मुस्लिम उम्मीदवार की है। असम नतीजों का क्या असर होगा? पूरे नॉर्थ-ईस्ट में बीजेपी की पकड़ मजबूत होगी: हिमंता पहले ही अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में BJP के विस्तार का काम कर चुके हैं। मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में बीजेपी सहयोगी पार्टी है, जबकि मिजोरम में अभी एक छोटी पार्टी है। तीसरी बार असम जीतने का मतलब होगा कि नॉर्थ ईस्ट में उनका 'हिंदुत्व मॉडल' स्थापित हो रहा है। हिमंता की राष्ट्रीय छवि चमकेगी: हिमंता बिस्वा सरमा का कद बढ़ेगा। अभी तक उन्हें नॉर्थ-ईस्ट की ही जिम्मेदारियां और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार का काम दिया गया है। इस जीत के बाद केंद्र में भी उनकी भूमिका बढ़ सकती है। नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस के अस्तित्व पर संकट: कांग्रेस के सीनियर नेता लगातार बीजेपी में जा रहे हैं। इससे ग्राउंड कैडर और कार्यकर्ताओं में मोटिवेशन कम हो रहा है। ऐसे में नॉर्थ-ईस्ट में फिर से पार्टी को रिवाइव करना मुश्किल होगा। --------------- हिमंता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... बाहरी का मुद्दा उठाने वाले हिमंता के पुरखे यूपी से:हॉस्टल रूम से मिली थी रिवॉल्वर-कारतूस; दूसरी बार सीएम बनेंगे असम के ‘मामा’ 30 अप्रैल 2026 की दोपहर, ढाका के बरिधारा डिप्लोमैटिक जोन में हलचल थी। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बधे को तलब किया। कूटनीति की भाषा में ‘तलब’ एक सीधा और सख्त संदेश होता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी बोले- कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा:कर्नाटक में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के प्रोग्राम में कहा- सत्ता बदलते ही कांग्रेस पलटी
    Next Article
    MP-राजस्थान-गुजरात में गर्मी लौटी, 4 शहरों में पारा 44°C पार:बाड़मेर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.7°C पहुंचा; यहां रात में भी लू चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment