Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा का दूसरा दिन:पहली शिफ्ट का एग्जाम खत्म, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को दूसरे दिन असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित पुनर्परीक्षा प्रदेश के 6 जनपदों में सफलतापूर्वक आयोजित कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 02:30 बजे से है। यह परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के कुल 53 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही है। undefined ​AI की निगरानी में हुई परीक्षा आयोग मुख्यालय में स्थापित 'AI Integrated Control Command Room' से सभी केंद्रों की सघन निगरानी की जा रही है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सचिव, और परीक्षा नियंत्रक ने एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सीधे नजर रखी। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जनपद में आयोग के सदस्यों को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। ​परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश आयोग ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस या मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह वर्जित है। नकल या परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा खत्म होते ही क्लासरूम में स्कैन होगी ओएमआर शीट असिस्टेंट प्रोफेसर की पुनर्परीक्षा में आयोग एक 'पायलट प्रोजेक्ट' शुरू किया। इसके तहत पहली बार परीक्षा केंद्र के भीतर ही छात्रों के सामने उनकी ओएमआर (OMR) शीट स्कैन की गई। स्कैनिंग के बाद डिजिटल डाटा को तुरंत सुरक्षित (Secure) कर लिया जाएगा। 5 केंद्रों पर पायलट प्रोजेक्ट ​आयोग के उपसचिव ने बताया कि अभिनव प्रयोग फिलहाल प्रयागराज मण्डल मुख्यालय के 5 केंद्रों पर किया गया। जिनमें ​मेरी वानामेकर गर्ल्स इण्टरमीडिएट कॉलेज, ​सेवा समिति विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, रामबाग , ​कर्नलगंज इण्टर कॉलेज, टैगोर टाउन , ​अग्रसेन इण्टर कॉलेज, लूकरगंज , ​प्रयाग महिला विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, सिविल लाइंस स्कूल शामिल रहे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ी:सैकड़ों की भीड़ नारेबाजी कर धरने पर बैठी, विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एनकाउंटर की मांग रखी
    Next Article
    डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार का सिर धड़ से अलग:श्रावस्ती में पीछे बहनोई का बायां पैर कटा, टेंपो से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment