Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट में सदर्न क्लब फाइनल में:आदर्श त्रिपाठी की हैट्रिक, वीनस क्लब को 1 विकेट से हराया

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध अमर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सदर्न क्लब ने वीनस क्लब को एक विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। रोमांचक मुकाबले में आदर्श त्रिपाठी की शानदार हैट्रिक और पांच विकेट का प्रदर्शन सदर्न क्लब की जीत का प्रमुख कारण रहा। राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनस क्लब की टीम 24.4 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आकाश सिंह ने 46 रन और मोहम्मद आरिफ अली ने 45 रन का योगदान दिया। सदर्न क्लब के गेंदबाज आदर्श त्रिपाठी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल रही। आदित्य दीक्षित ने भी 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब की टीम ने 34.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए आदित्य जायसवाल ने 31 रन बनाए, जबकि शुभदीप आनंद ने नाबाद 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। वीनस क्लब की ओर से लकी राजपूत ने 3 विकेट, संस्कार शर्मा और जितेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। सदर्न क्लब ने यह मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए आदर्श त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में डायल-112 की स्कार्पियो और अर्टिगा कार में भिड़ंत:दो महिला पुलिसकर्मी समेत तीन घायल, स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला बाहर
    Next Article
    लखनऊ में गैस की किल्लत:व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री बोले- व्यापार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment