Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam का अगला CM कौन? JP Nadda की मौजूदगी में BJP विधायकों की अहम बैठक शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    असम विधानसभा में सदन के नए नेता का चुनाव करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक रविवार सुबह गुवाहाटी में शुरू हुई। सदन का नेता चुना गया व्यक्ति ही राज्य की नयी सरकार का नेतृत्व करेगा। बैठक में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित हैं। निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी बैठक में मौजूद हैं। भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद इसे सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की मंजूरी भी लेनी होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता रविवार को बाद में असम के राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। भाजपा नीत राजग ने राज्य विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।विधानसभा की 126 सीट में से भाजपा ने 82 सीट जीती हैं, जबकि सहयोगी दल अगप और बीपीएफ ने 10-10 सीट हासिल की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam में फिर Himanta Biswa Sarma का राज, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ, PM Modi होंगे शामिल
    Next Article
    CM पद की शपथ लेते ही Joseph Vijay को मिली PM Modi की बधाई, कहा- मिलकर करेंगे विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment