Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam के Nagaon में लुटुमारी रिजर्व फॉरेस्ट से हटाए गए 500 परिवार

    5 hours ago

    1

    0

    असम के नगांव जिले में रविवार को भी अतिक्रमण रोधी अभियान जारी रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन लुटुमारी आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराया गया।उन्होंने कहा कि संरक्षित क्षेत्र से लगभग 500 परिवारों को बेदखल किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, “पिछले साल जब इस इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया था, तब इन परिवारों ने अदालत से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था।सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद हमने आज यहां फिर से अभियान शुरू किया है।’’ उन्होंने कहा कि वन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से यह अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। अधिकारी ने कहा, “कई परिवार अपना सामान लेकर पहले ही वहां से जा चुके हैं।कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।’’ अधिकारियों ने बताया कि लगभग 500 से 600 परिवारों ने जमीन पर कानूनी अधिकार का दावा करते हुए अदालत का रुख किया था। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा उनके दावों को खारिज किए जाने के बाद अब यह अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नगांव के बोरपानी आरक्षित वन क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था।अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार को होजाई और गोलाघाट जिलों के कुछ इलाकों में भी इसी तरह के अभियान चलाए गये थे जिनसे 500 से अधिक परिवार प्रभावित हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US
    Next Article
    जुबिन गर्ग मौत मामला: दो आरोपियों की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी असम सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment