Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतुल चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:लखनऊ में रेड क्रॉस सोसायटी और केजीएमयू ने किया आयोजन

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के डालीगंज स्थित हसनगंज कोतवाली के सामने रविवार को अतुल चंद्र अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रेड क्रॉस सोसायटी लखनऊ और केजीएमयू ब्लड बैंक के संयुक्त सहयोग से हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव सेवा के इस अभियान में योगदान देते हुए 35 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि अतुल चंद्र अग्रवाल की स्मृति में हर वर्ष ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। रक्तदान शिविर के साथ ही पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, अनुराग साहू, सुदर्शन कटियार, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, गगन श्रीवास्तव, पारस जैन, योगेंद्र पांडेय और राकेश त्रिपाठी सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के जंगल में लगी आग:एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, हजारों पेड़-पौधे जले
    Next Article
    बरेली में शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता की मौत:कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment