Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटलपुरम टाउनशिप फेज-3 में 215 प्लॉटों के लिए बुकिंग शुरू:16 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, आगरा-ग्वालियर हाईवे पर विकसित हो रही है एडीए की टाउनशिप

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की नई टाउनशिप अटलपुरम में प्लॉट लेने का एक और सुनहरा मौका शुरू हो गया है। फेज-3 में 215 में प्लॉटों की बुकिंग शुरू हो गई है, जोकि 16 मार्च तक चलेगी। इससे पहले फेज-1 और 2 के अधिकांश प्लॉट बिक चुके हैं। इन वेबसाइट के जरिये कर सकते हैं बुकिंग अब अटलपुरम में फेज-3 की लॉचिंग की गई है। इस फेज में 8 सेक्टर होंगे। इनमें सभी में प्लॉटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in एवं प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। फेज-3 में किस श्रेणी में कितने प्लॉट ये है प्लॉटों की कीमत आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ-भांडई पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप योजना में रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं भी स्मार्ट होंगी। ये टाउनशिप न सिर्फ व्यवस्थित तरीके से विकसित की जाएगी बल्कि यहां स्कूल-कॉलेज से लेकर फाइव स्टार होटल तक होगा। इस योजना में रेजीडेंशियल प्लॉट की कीमत 29500 रुपये/मीटर है। ये होंगी अटलपुरम में सुविधाएं अटलपुरम का सबसे खास आकर्षण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर होगा। इस सेंटर में जहां बड़ा प्रेक्षागृह होगा, वहीं फाइव स्टार होटल आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त मेरिज लॉन, स्कूल, इंटर कॉलेज, हेल्थ सेंटर, क्लब हाउस भी होगा। फेज-1 में प्लॉटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया था। टाउनशिप में किस श्रेणी के कुल कितने भूखंड हैं ये भी होगा इस टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग भूखंड, रिटेल शॉप, पेट्रोल पंप, व्यवसायिक भूखंड, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, डाकघर, सोलर स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी की निगरानी, विद्युत उपकेंद्र, पार्क हरियाली, स्काडा सिस्टम आधारित सेवाएं, ड्रेनेज प्रणाली और अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट आदि की सुविधा होगी। 36 साल बाद लांच होगी कोई योजना ADA 36 साल बाद कोई योजना लेकर आ रहा है। ग्वालियर रोड पर 138 हेक्टेयर जमीन पर अटलपुरम टाउनशिप को साकार किया जाएगा। ADA के अधिकारियों का कहना है कि यह एक स्मार्ट योजना होगी। इसलिए विकास कार्यों को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। यहां सभी विकास कार्य एक साथ होंगे। CM योगी ने लॉन्च की थी योजना आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) लगभग 138 हेक्टेयर में अटल पुरम टाउनशिप विकसित कर रहा है। 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका टाउनशिप को लॉन्च किया था। 3 चरणों में कुल 11 सेक्टर में बनने वाली इस योजना के प्रथम चरण के पहले सेक्टर के भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इन स्थानों की यह रहेगी दूरी 1.15 KM भांडई रेलवे स्टेशन 11.6 KM ईदगाह बस स्टैंड 12 KM ताजमहल 12 KM आगरा कैंट रेलवे स्टेशन 12.5 KM आगरा किला 15 KM खेरिया एयरपोर्ट इतने एरिया में डवलप होगी टाउनशिप ग्वालियर रोड ककुआ भांडई में 138 हेक्टेअर यानी 341 एकड़ में टाउनशिप बनाई जा रही है। 3 चरणों में 11 सेक्टर बनेंगे। जिनमें 1430 भूखंड होंगे। फिलहाल पहले चरण में 3 सेक्टर बन रहे हैं, जिनमें 321 भूखंडों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना को बनाने के लिए प्राधिकरण ने 784 करोड़ खर्च किए हैं। इसके अतिरिक्त बाह्य और आंतरिक विकास में 731 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये है प्लॉटों की स्थिति EWS : 30 से 40 वर्ग मीटर तक होंगे LIG-प्रथम : 41 से 60 वर्गमीटर तक होंगे LIG-द्वितीय : 61 से 72 वर्ग मीटर तक होंगे MIG-प्रथम : 75 से 90 वर्गमीटर तक होंगे MIG-द्वितीय : 90 से 140 वर्गमीटर तक होंगे HIG : 141 से 180 वर्गमीटर तक होंगे इन नंबरों पर कर सकते हैं जानकारी अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉटों की जानकारी के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-0562-2510070 या 9084407890 पर जानकारी कर सकते हैं। एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आवेदक 16 मार्च तक बुकिंग कर सकेंगे। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।नगेंद्र प्रताप, मंडलायुक्त
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा बैठक , 17 केंद्र संवेदनशील:97340 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, STF-LIU की रहेगी नजर
    Next Article
    वाराणसी में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली:नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शनकारी बोले- रोजगार 125 दिन का जुमला नहीं गारंटी दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment