Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AUS vs SL:ऑस्ट्रेलिया आज हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल, जिम्बाब्वे से पिछला मैच हार चुके

    2 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। जिम्बॉब्वे से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करना चाहेगी। कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B के प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजिशन पर है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन से हराया और फिर ओमान के खिलाफ 105 रन से विशाल जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को अपने होमग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। श्रीलंकाई स्पिनर्स विरोधी टीम को अपनी फिरकी में फंसा सकते है। हेड टू हेड दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें 16 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 10 मुकाबलों श्रीलंका को जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों की 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार श्रीलंका को शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंका को एकमात्र और आखिरी जीत 2009 में मिली थी। 17 साल से ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका से नहीं हारी है। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेेनशॉ टॉप बैटर रहे ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ इस वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 132.46 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 65 रन रहा है। वहीं बॉलिंग में नाथन एलिस ने 2 मैचों में 5.87 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए हैंं। इस दौरान 12 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। कुसल मेंडिस ने दोनों मैचों में फिफ्टी लगाई श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने इस टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मेंडिस ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए 132.95 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 61 रहा है। वहीं महीश तीक्षणा श्रीलंका के लिए बेस्ट बॉलर साबित हुए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4.25 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 23 रन देकर 2 विकेट रहा है। पिच कंडीशन श्रीलंका के पल्लेकेले इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं। इसमें 29 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि चेज करने वाली टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। वह मुकाबला भी सुपर ओवर में गया था। 1 मैच बेनतीजा रहा है। यह पिच स्पिनरों के लिए मददगार रही है। मैच के साथ पिच स्लो हो जाती है, इसलिए यहां चेज करना मुश्किल होता है। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करती है। वेदर कंडीशन श्रीलंका के कैंडी में 16 फरवरी को दिन में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मैच के समय तापमान करीब 20–23°C रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में:नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए वेस्टइंडीज लगातार तीन जीत के साथ इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया। वहीं, नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर सुपर-8 से बाहर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ENG vs ITA का मुकाबला आज:इंग्लैंड आज हारा तो सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल; इटली के लिए भी जीत जरूरी
    Next Article
    ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़ा, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment