Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने वाले पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा:मठ की तरफ से 48 घंटे पहले दी गई थी तहरीर,अतीक की तरह मारने की मिली थी धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ एवं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को धमकी देने के मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। गुरुवार को दी गई तहरीर पर केस दर्ज नहीं हो सका। आरोप है कि पुलिस निष्क्रिय बनी है। शंकराचार्य की ओर से उनके प्रतिनिधि परमात्मानन्द ने गुरुवार को भेलूपुर थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार को भी मामले में केस दर्ज नहीं हो सका। परमात्मानंद ने कहा कि शंकराचार्य जैसे व्यक्तित्व को धमकी मिलना करोड़ों अनुयायियों की आस्था और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती है। पुलिस की यह शिथिलता अपराधियों के मनोबल को बढ़ा रही है। यदि प्रशासन ने कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करती तो उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा। न्यायालय की शरण ली जाएगी। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि इसे लेकर विधिक राय ली जा रही है। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भेजे गए। ज्योतिष्पीठ ने बुधवार को ये दोनों ऑडियो जारी करके मामले की जांच की मांग की है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” शुरू होने वाली है, जिसमें वे लोगों को गायों की सुरक्षा और उनके लिए आश्रय (गोधाम) बनाने के बारे में जागरूक करेंगे। पढ़िए, ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया… शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 Km की गति से चल रही तेज हवा:गाजियाबाद में सुबह से तेज धूप खिली, आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियस
    Next Article
    फिरोजाबाद के मैनपुरी चौराहे पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत:राहगीर समेत 10 घायल, पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला; जाम लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment