Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या की 772 ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर ऑनलाइन:अब घर बैठे मिलेगी नकल, नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    जिले में अब लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंचायती राज विभाग ने जिले की 772 ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इच्छुक व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त कर सकेगा। अब तक परिवार रजिस्टर की नकल मैन्युअल तरीके से जारी की जाती थी, जिसमें कई बार ओवरराइटिंग और त्रुटियों की शिकायतें सामने आती थीं। इसके साथ ही रजिस्टर का सही रखरखाव भी एक चुनौती बना रहता था। नई ऑनलाइन व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत का पूरा विवरण डिजिटल रूप से फीड किया जाएगा, जिससे एक क्लिक पर संबंधित परिवार की पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की बचत भी होगी। परिवार रजिस्टर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, मृत्यु तिथि और पते जैसी जानकारी दर्ज होती है। इस दस्तावेज की आवश्यकता विभिन्न सरकारी कार्यों और योजनाओं में पड़ती है। पहले इसके लिए आवेदक को ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत के नाम प्रार्थना पत्र देना होता था, जिसके सत्यापन के बाद लगभग एक सप्ताह में नकल मिल पाती थी। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में सभी परिवार रजिस्टरों को स्कैन कर डिजिटल रूप दिया गया है, जबकि दूसरे चरण में ग्राम पंचायत सचिवों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब सचिव ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच कर नकल जारी करेंगे, जो आवेदकों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीणों और पंचायत कर्मियों दोनों को सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 8 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा:कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आगमन की तैयारी, कई गांवों में बैठकों का दौर
    Next Article
    मथुरा में 5 साल की लापता बच्ची मिली:जीआरपी मथुरा ने परिजनों को सौंपा, प्लेटफॉर्म से गुम हो गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment