Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के बहू बेगम मकबरे में दिखा ऑस्ट्रेलिया का ‘इमू’:उड़ नहीं सकता लेकिन 50 किमी/घंटा दौड़ता है; जोड़े के मिलने से बढ़ी हलचल

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरा परिसर में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब यहां एक अनोखा विदेशी मेहमान नजर आया। यह कोई आम पक्षी नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया का दुर्लभ उड़ान हीन पक्षी इमू है। खास बात यह रही कि यहां एक नहीं, बल्कि इमू का जोड़ा देखा गया है। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, पर्यटक और स्थानीय लोग मकबरा परिसर पहुंचने लगे। किसी ने मोबाइल कैमरे में इसे कैद किया, तो कोई इसकी चाल और हाव-भाव को देखकर हैरानी जताता नजर आया। ऐतिहासिक परिसर में इस तरह का विदेशी पक्षी दिखना लोगों के लिए अनोखा अनुभव बन गया। कैसे पहुंचा यह बना सवाल वन विभाग ने भी इमू के जोड़े की मौजूदगी की पुष्टि की है। अयोध्या के वनविभाग के अधिकारियों के अनुसार इमू मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया का पक्षी है और यह शुतुरमुर्ग प्रजाति से जुड़ा होता है। हालांकि यह उड़ नहीं सकता, लेकिन इसकी रफ्तार इसे खास बनाती है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह विदेशी पक्षी यहां तक पहुंचा कैसे? आशंका जताई जा रही है कि इसे किसी ने पाला होगा और बाद में यह यहां आ गया, या फिर किसी स्थान से भटककर परिसर में पहुंच गया। इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दौड़ में तेज, तैरने में भी सक्षम इमू दुनिया के सबसे बड़े उड़ानहीन पक्षियों में गिना जाता है। इसकी लंबी गर्दन, मजबूत पैर और संतुलित शरीर इसे अलग पहचान देते हैं। यह पक्षी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर तैर भी सकता है। खानपान और उम्र भी खास इमू सर्वाहारी होता है। यह फल, बीज, घास के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े और छोटे जीव भी खाता है। इसकी औसत उम्र 25 से 30 साल तक होती है, जो इसे अन्य पक्षियों की तुलना में ज्यादा दीर्घायु बनाती है। एक्जॉटिक प्रजाति, अलग नियम लागू वन विभाग के अनुसार, इमू भारत का मूल पक्षी नहीं है, इसलिए यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित सूची में शामिल नहीं है। ऐसे विदेशी (एक्जॉटिक) जीवों के लिए अलग नियम लागू होते हैं। विभाग फिलहाल इस जोड़े पर नजर बनाए हुए है, ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। इस अनोखे ऑस्ट्रेलियन मेहमान को देखने के लिए लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और बहू बेगम मकबरा एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में युवक ने जंगल में की आत्महत्या:पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन
    Next Article
    संजय निषाद ने विपक्ष की सोच को बताया 'महिला विरोधी':महिला आरक्षण विधेयक के विरोध पर साधा निशाना, कहा- 'असामाजिक' मानसिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment