Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के स्कूल में बच्चों से धुलवाई गईं बाइक-कार, VIDEO:छात्र बोले- ये जुल्म देखना पड़ रहा, नियमों के बावजूद कराई गई सफाई

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय रेछघाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय के छात्र परिसर के भीतर बाइक और कार धोते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ छात्र स्कूल परिसर में खड़े वाहनों की सफाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। नियमों के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में छात्रों से किसी भी प्रकार का निजी या गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं कराया जा सकता, लेकिन इसके बावजूद छात्रों से वाहनों की धुलाई कराई जा रही थी। वीडियो में बाइक साफ करते एक छात्र को कहते सुना जा सकता है, “यह जुल्म देखना पड़ रहा है, लाल घर का।” इस पर दूसरा छात्र जवाब देता है, “काम करते रहना चाहिए, हो सकता है किसी दिन सफलता मिल ही जाए।” बाइक धो रहा किशोर आगे कहता है, “देखना, एक दिन सफलता मिलेगी और यहीं एजेंसी खोलेंगे।” साथ ही वह सवाल उठाता है कि जब अध्यापक अपनी कार और बाइक की सफाई छात्रों से कराएंगे, तो उन्हें पढ़ाई का समय कब मिलेगा। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बेटे के सामने मां को डंपर ने रौंदा:50 मीटर तक घसीटा, चीखता रहा बेटा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
    Next Article
    एग्जाम के पहले मॉक पेपर की प्रैक्टिस जरूरी:18 फरवरी से शुरू हो रहे UP बोर्ड एग्जाम, ACS व सचिव ने दिए टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment