Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 3 बदमाश गिरफ्तार:हाईवे पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करते थे, पुलिस 4 महीने से तलाश रही थी

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या के रुदौली में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। 3 दिसंबर 2025 होटल के पास खड़ी कार से चोरी की थी पुलिस के अनुसार, 3 दिसंबर 2025 को रूदौली क्षेत्र के लोहिया पुल स्थित यादव होटल के पास खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोरों ने करीब 40 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना रूदौली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा किया। जांच के बाद पुलिस ने अभिमन्यु, विजय और मल्लिगा निवासी मदनगिरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान और कार बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठियां, कान के झाले, नाक की कील, बिछिया सहित 4000 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लोहे के औजार, स्प्रे की बोतलें और एक कार UP 32 LJ 1883 भी बरामद हुई है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम सीओ आशीष निगम के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नंबर प्लेट बदलकर लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर जैसे शहरों में वारदात करते थे। आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चाय-नाश्ते के बहाने रुकते और मौका मिलते ही गाड़ियों का शीशा तोड़कर बैग-पर्स चुरा लेते थे। कई बार वे गाड़ी से तेल रिसने का झांसा देकर भी लोगों को भ्रमित करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीटिंग से लौट रहे सचिव की सड़क हादसे में मौत:सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को रौंदा, बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे
    Next Article
    अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी आज रामलला दर्शन करेंगे:प्राइवेट प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे,परिवार के लोग भी साथ रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment