Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 8 साल से चल रहा था सेक्स रैकेट:11 युवतियां पकड़ी गई थी, छापे से पहले लीक हो गई थी सूचना

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या शहर के रानी सती गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। यह धंधा पिछले आठ साल से चल रहा था। गेस्ट हाउस का मालिक गणेश अग्रवाल हर महीने इससे करोड़ों कमा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने यहां छापा मारा। सूचना पहले ही लीक हो चुकी थी। इसलिए पुलिस के पहुंचने से पहले कई लोग वहां से निकल गए। पुलिस ने मौके से कई महिलाओं को हिरासत में लिया है। संचालक समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। सीओ सिटी ने खुद कराया मुकदमा रानी सती गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन इससे पहले ही संचालक को जानकारी मिल गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद पुरुषों को हटा दिया गया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने मामले में अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ के बाद 19 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें गेस्ट हाउस का मालिक गणेश अग्रवाल समेत उसके सहयोगियों, मायाराम, पप्पू, मोहम्मद आसिफ, विवेक तिवारी, नियाज अहमद, फैजान अहमद और अजय के नाम शामिल हैं। कई जिलों की महिलाएं मिलीं मौके पर गेस्ट हाउस से पकड़ी गई महिलाओं में कुछ विवाहित हैं और वे विभिन्न जिलों जैसे-गोरखपुर, दिल्ली, गोपालगंज (बिहार), कुशीनगर, बेतिया, संत कबीर नगर और महाराजगंज से संबंधित हैं। मौके से पुलिस ने कुछ प्रतिबंधित दवाएं और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मीडियाकर्मियों की भूमिका भी शक के घेरे में प्राथमिक जांच में कुछ कथित मीडियाकर्मियों के नाम भी सामने आए हैं। आरोप है कि ये लोग संचालक को समय-समय पर जानकारी देकर और दबाव बनाकर हर महीने मोटी रकम वसूलते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि हर ग्राहक के बदले महिलाओं को 400 रुपए मिलते थे। उन्हें 2 से 3 महीने तक गेस्ट हाउस में रखा जाता था। इसके बाद उन्हें बदल दिया जाता था। प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई की तैयारी सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस अवैध धंधे से संचालक और उसके परिवार ने कितनी संपत्ति बनाई, इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन से मांगी गई है। संपत्ति ज़ब्त करने की कार्रवाई हो सकती है। रानी सती गेस्ट हाउस तीन मंजिला है और इसमें करीब 14 कमरे हैं। सूत्रों का कहना है कि संचालक के पास कई प्लॉट और भवन भी हैं, जिन पर अब कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अब जानिए क्या था पूरा मामला अयोध्या में गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने छापा मारकर 11 लड़कियों को पकड़ लिया। गेस्ट हाउस मालिक और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के गेस्ट हाउस में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कमरों में मौजूद लड़कियां भागने लगीं लेकिन बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जब थाने ले जाने लगी तो लड़कियां अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाती रहीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस मालिक लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाता था। किसी को शक न हो इसलिए उन्हें गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने देता था। उनके खाने-पीने का सारा इंतजाम गेस्ट हाउस में ही करता था। SP सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया- एक लड़की के पास से 1.35 लाख रुपए कैश मिले हैं। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के रानी सती गेस्ट हाउस का है। गेस्ट हाउस, फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर है। 5 गाड़ियों से 25 पुलिसवाले ने छापेमारी की शुक्रवार देर रात 11 बजे 4 थानों के 25 पुलिसवाले 5 गाड़ियों से गेस्ट हाउस पहुंचे। इसमें 6 महिला पुलिसकर्मी भी थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस वालों के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गए। सभी वीडियो बनाने लगे। कुछ पुलिसवाले गेस्ट हाउस के अंदर गए, जबकि कुछ बाहर ही खड़े थे। 2-3 लड़कियां भागकर बाहर आईं, लेकिन बाहर खड़े पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग वीडियो बनाने लगे। इसके बाद लड़कियों ने अपना मुंह दुपट्‌टे से बांध लिया। 4 दिन पहले पुलिस ने गेस्ट हाउस में पूछताछ की थी सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया- स्थानीय स्तर पर काफी समय से गेस्ट हाउस को लेकर सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रही थीं। चार दिन पहले भी पुलिस ने शक होने पर वहां जाकर पूछताछ की थी। लड़कियां गेस्ट हाउस में गेस्ट बनकर रह रही थीं, इसलिए शक नहीं हुआ। पुलिस ने इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की। वहां सेक्स रैकेट चल रहा था। गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय बोले- सैक्स रैकेट चल था, हमें पता ही नहीं चला स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सैक्स रैकेट चल रहा था, इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन रात के समय काफी लोग यहां आते थे। गेस्ट हाउस के बाहर काफी चहल कदमी रहती थी। आज पुलिस ने छापा मारकर खुलासा किया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... बाहर जॉब का ऑफर, अंदर जिस्मफरोशी:मेरठ में कंप्यूटर सेंटर में चल रहा था धंधा, ऑन डिमांड भेजते थे लड़कियां, पढ़िए पुलिस की पूरी FIR मेरठ पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। बाहर से इस सेंटर पर कंप्यूटर ट्रेनिंग और जॉब वर्क सिखाने का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोघट में पुलिस की गो-तस्कर से मुठभेड़, गिरफ्तार:बछड़ा, तमंचा और चाकू बरामद; काफी समय से कर रहा था तस्करी
    Next Article
    नवरात्रि में खाद्य विभाग की कार्रवाई:बाराबंकी में 275 किलो सड़े फल नष्ट, व्रत सामग्री के 10 सैंपल जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment