Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में आंधी-तूफान से आम के पेड़ टूटे:30% फल गिरे, मवई-रुदौली से कुमारगंज तक किसान-व्यापारी परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में लगातार आ रहे चक्रवाती तूफान और तेज आंधी ने इस बार आम उत्पादक किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बागवानी करने वाले किसानों को इस वर्ष बेहतर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बार-बार आ रही आंधी ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मवई, रुदौली, अमानीगंज, सोहावल, मिल्कीपुर, कुमारगंज, देवगांव, हैरिंग्टनगंज, शाहगंज, कुचेरा समेत कई क्षेत्रों में आम की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि हर दूसरे-तीसरे दिन तेज आंधी आने से पेड़ों पर लगे आम समय से पहले ही टूटकर गिर रहे हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता भी खराब हो जा रही है। किसान रामसूरत, राम प्रताप सिंह, भोलानाथ, जमुना प्रसाद पाण्डेय, कलीम अहमद और राजकुमार सिंह ने बताया कि इस बार आम की फसल बहुत अच्छी थी और उन्हें अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी। लेकिन दो दिन पहले आई तेज आंधी से ही करीब 30 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई थी, और अब लगातार आंधियों से बची हुई फसल भी बर्बाद हो रही है। उनका कहना है कि पेड़ से तोड़कर बेचे गए आम का अच्छा दाम मिलता है, लेकिन आंधी में गिरे आम में चोट लगने के कारण बाजार में उनकी मांग कम हो जाती है। वहीं, बाग खरीदने वाले व्यापारी राम मनोहर, काशीनाथ और राजू ने बताया कि उन्होंने चार से पांच लाख रुपये में बाग का ठेका लिया था। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये दवाइयों और देखभाल पर खर्च किए गए, साथ ही मजदूर लगाकर सुरक्षा भी कराई गई। इसके बावजूद आम तैयार होने से पहले ही गिर रहे हैं और बाजार में उन्हें औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि रविवार को आई तेज आंधी में ‘किसने कई’ किस्म के आम भारी मात्रा में टूटकर गिर गए थे और अब लगातार आंधी के कारण नुकसान बढ़ता जा रहा है। किसानों और व्यापारियों दोनों का मानना है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा, तो इस बार उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। बागवानी विभाग से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग भी उठ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में टायर गोदाम और शोरूम में आग:पांच फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई, 13 लाख के नुकसान की आशंका
    Next Article
    लखनऊ ईदगाह में लगा 197 वा मेडिकल कैंप:मुफ्त जांच दवा और चश्मे बांटे गए , मौलाना खालिद बोले - इंसान की मदद करना इबादत का हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment