Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बन रहा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल:18 महीने में होगा तैयार, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रीढगंज स्थित पुराने सीतापुर अस्पताल की जगह बन रहे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गुरुवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान नृपेंद्र मिश्रा, जिलाधिकारी लिखल टीकाराम फुंडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अयोध्या धाम और शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। अस्पताल का निर्माण लगभग 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें और बेहतर चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, अस्पताल परिसर के दूसरे हिस्से में आवासीय सुविधा होने से डॉक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता बेहतर रहेगी, जिससे मरीजों का इलाज अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज अधिकारियों का कहना है कि इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण से अयोध्या और आसपास के जिलों के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्नत इलाज की सुविधा मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में वर्ष प्रतिपदा उत्सव, पथ संचलन निकला:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत रहे मुख्य वक्ता
    Next Article
    सीतापुर के युवक का बाराबंकी में मिला शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम की, पुलिस के समझाने पर माने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment