Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बूथ समिति सत्यापन पर भाजपा का फोकस:कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के निर्देश, हर बूथ का भौतिक सत्यापन जरूरी

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रहे बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत विभिन्न मंडलों में बैठकें हुईं। करियप्पा और देवकाली मंडल की बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। अयोध्या मंडल की बैठक अशर्फी भवन चौराहे के पास एक सभागार में हुई। वहीं, पूरा मंडल की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठकों में अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। भौतिक सत्यापन महत्वपूर्ण कदम-कमलेश श्रीवास्तव अयोध्या मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ समिति का भौतिक सत्यापन संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बूथ समिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी और प्रत्येक बूथ पर समिति के साथ बैठक कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी कारणवश निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाए और उनसे संपर्क कर उन्हें सक्रिय किया जाए। शक्ति केंद्र के पदाधिकारी लगातार बूथ समितियों के संपर्क में रहें उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र के पदाधिकारी लगातार बूथ समितियों के संपर्क में रहें और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को 8 मई तक बूथ समिति सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विभिन्न मंडलों की बैठकों में उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, अरविन्द सिंह, हरभजन गौड, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, शिवम्द शुक्ला, राम प्रीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, राम प्रीत वर्मा, स्वपनिल श्रीवास्तव, शशि प्रताप सिंह, आशा गौड, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सचिन सरीन, चंदन कसेरा, सहित शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर स्लेवरी ट्रैफिकिंग में CBI का खुलासा:लखनऊ से 1 गिरफ्तार, 4 राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी
    Next Article
    फर्रुखाबाद सीएमओ ने गायत्री नर्सिंग होम सील किया:ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत के बाद कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment