Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में एडी-बीडीओ में टकराव:गौशाला अनियमितता पर पंचायत सचिव के निलंबन आदेश की अनदेखी

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-दो (एडी) डॉ. अरविंद कुमार वैश्य और खंड विकास अधिकारी हैरिग्टनगंज रूपनारायण भारती के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। यह मामला निराश्रित गौशालाओं के निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं और उस पर कार्रवाई से जुड़ा है। दरअसल, 28 मार्च को एडी डॉ. वैश्य ने घुरेहटा और अछोरा ग्राम पंचायत में संचालित गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान संबंधित पंचायत सचिव स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सका। इसे एडी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने बीडीओ हैरिंग्टनगंज रूपनारायण भारती को पंचायत सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की संस्तुति करने को कहा था। हालांकि, 19 दिन बीतने के बाद भी इस आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके उलट, बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण लेकर उसका जवाब एडी को भेज दिया। इस पर नाराजगी जताते हुए एडी ने 16 अप्रैल को एक कड़ा पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने निर्देश दिया कि मामले की स्वयं जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एडी ने चेतावनी दी कि अन्यथा गो-आश्रय स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी बीडीओ की होगी। वहीं, बीडीओ पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को पत्र नहीं भेजा। इस संबंध में डीपीआरओ अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अब तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। दूसरी ओर, बीडीओ भारती का कहना है कि बिना स्पष्टीकरण के कार्रवाई करना एकपक्षीय होता, इसलिए पहले जवाब लिया गया। एडी ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत सचिव को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। यह मामला अब प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूचीपुनरीक्षण में अनियमितता का आरोप लगाया:डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा, जांच की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में व्यापारियों का प्रदर्शन:बोले- 25 साल से बिजली बिल भर रहे, अफसर कह रहे अपने खर्चे से सही कराओ ट्रांसफॉर्मर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment