Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में हुई हल्की बारिश:तेज हवाएं चल रहीं, आज और कल बादल छाए रहेंगे, टेम्प्रेचर 37°C

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे तेज गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस मौसमी बदलाव का सीधा असर खेतों में खड़ी और कटी फसलों पर पड़ने की आशंका है। रात में शुरू हुई बूंदाबांदी का असर बुधवार सुबह तक बना रहा। सुबह हवा शांत हो गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। यह स्थिति खासकर गेहूं और सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अगेती गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है, वहीं सरसों की लगभग 30 प्रतिशत फसल अभी भी खेतों में पड़ी है और उसकी मड़ाई नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि यदि इस समय तेज बारिश होती है, तो गेहूं की कटाई और सरसों की मड़ाई दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा। इससे उत्पादन में कमी आने के साथ-साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। खेतों में पड़ी फसल के भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा बना हुआ है, जिससे बाजार में उचित मूल्य मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। कुमारगंज स्थित कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि हवा की गति 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा उत्तर-पश्चिमी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:60KM की रफ्तार से आंधी, 15MM तक बरसात का अलर्ट
    Next Article
    अयोध्या में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकली:श्रद्धालुओं ने भजन गया, भगवान को छप्पन भोग लगाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment