Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिलाओं ने सपा-कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन:आरक्षण विरोध पर आक्रोश मार्च निकाला, पुतले फूंके

    3 hours ago

    2

    0

    केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और पुतले दहन किए। यह रैली तारुन विकासखंड के परशुराम बर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक पहुंची। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा” और “नारी शक्ति वंदन अधिनियम – हमारा अधिकार” जैसे नारे लगाए। महिलाओं का कहना था कि दशकों के लंबे इंतजार के बाद उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण के रूप में उनका अधिकार मिला है, लेकिन विपक्षी दल इसमें बाधा डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिनियम का विरोध करने वाले दलों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का विरोध करना देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों का अपमान है। त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रहा है और अब ये दल इस अधिनियम से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि महिला मोर्चा अब घर-घर जाकर महिलाओं को इस अधिनियम के बारे में जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों और इस कानून से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह, शिवम सिंह, सुनील मिश्रा, आशीष तिवारी, सुशील मिश्रा, भरत श्रीवास्तव, पतिराज वर्मा, विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा, सुमन पासवान और प्रसूनलता सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की मांग:गाजियाबाद में महिलाओं का रानी लक्ष्मीबाई चौक पर प्रदर्शन
    Next Article
    IPL में सट्‌टा लगवाने वाले गिरोह के 5 मेंबर अरेस्ट:दिल्ली से मंगवाई थी 3 काउंटिंग मशीन, 3.91 करोड़ बरामद, 2 घंटे पुलिस को गिनने में लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment