Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मामूली विवाद में चली गोली:युवक को लगी गोली घायल; आरोपी फरार

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के दलपतपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मया बाजार में भर्ती कराया गया। दलपतपुर निवासी राजेश सिंह शुक्रवार रात करीब 10 बजे मया बाजार गए थे। वहां उनकी गाड़ी खड़ी करने को लेकर भीम सिंह निवासी रुदौली क्षेत्र से कहासुनी हो गई। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन शनिवार सुबह विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे भीम सिंह अपने साथी मुकुल सिंह के साथ दलपतपुर पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही भीम सिंह ने गाली-गलौज करते हुए राजेश सिंह पर हमला करने की कोशिश की और रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान राजेश सिंह के बेटे ऋषि सिंह (21) के बाएं पैर की एड़ी में गोली लग गई। घटना में अभिषेक सिंह (22) और कविता सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को तुरंत सीएचसी मया बाजार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक्स-रे के लिए भेजा गया है। सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या:वाराणसी में सिर-गर्दन में किए वार, पैर कटकर दूर गिरा; आरोपी अरेस्ट
    Next Article
    प्रतापगढ़ जेल में आग लगने से युवक की मौत:शव गांव पहुंचा तो कोहराम मचा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment