Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़:प्रशासन की अपील- अफवाहों से बचें, जिले में 13 लाख लीटर पेट्रोल और 18 लाख लीटर डीजल का भंडारण

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई पंपों पर वाहनों की कतारें सड़क तक पहुंच गई हैं। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की कमी और कीमत बढ़ने की आशंका को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से लोग भ्रमित हो रहे हैं। इसी के चलते अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ ड्रम, केन और बोतलों में भी ईंधन भरवा रहे हैं। प्रशासन ने बताया निराधार, डीएसओ बाेले- अफवाह पर ध्यान न दें इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है। डीएसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि अयोध्या में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिले में वर्तमान में करीब 13 लाख लीटर पेट्रोल और 18 लाख लीटर डीजल का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि तेल कंपनियों की ओर से लगातार सप्लाई जारी है। आगे भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। भंडारण की तुलना में खपत काफी कम है, इसलिए किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोल्ड स्टोरेज हादसे में सपा की घोषणा:मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता
    Next Article
    '25 मार्च तक काम पर लौटें वरना बर्खास्तगी के लिए तैयार रहें', हड़ताली अधिकारियों को डिप्टी सीएम का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment