Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सिपाही ने पीड़ित परिवार से शिकायती पत्र छीना:छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई नहीं, चौकी इंचार्ज के सामने अभद्रता; सीओ बोले- जांच होगी

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली अंतर्गत शुजागंज पुलिस चौकी में एक पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी की मौजूदगी में एक सिपाही ने छेड़छाड़ पीड़िता के परिवार से शिकायती पत्र छीन लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराने चौकी पहुंचे थे। वहां मौजूद एक सिपाही ने उनसे तहरीर छीन ली और अभद्रता करते हुए पाबंद करने की धमकी दी। सिपाही ने कहा कि वह आज मुलजिम लेकर जनपद जा रहा है और कल देखेगा। इस दौरान चौकी प्रभारी वहीं बैठे रहे और उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। यह पूरा मामला एक किशोरी से छेड़छाड़ से जुड़ा है। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 20 मार्च 2026 को अपनी बड़ी बहन को भेलसर चौराहे छोड़ने गई थी। घर लौटते समय देवकली का पुरवा भट्ठे के पास गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ उसकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि युवक ने किशोरी की स्कूटी की चाभी निकाल ली और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने घर पर बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़ित किशोरी की बड़ी बहन ने बताया कि उसी दिन चौकी पर तैनात सिपाही अनुज को फोन करके घटना की जानकारी दी गई थी, क्योंकि वह उनके घर आते-जाते थे। डायल 112 पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। किशोरी ने अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।परिजनों ने शुजागंज पुलिस चौकी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि लोगों के कहने पर पहले सुलह-समझौता कर लिया गया था, क्योंकि आरोपी शराब के नशे में था। हालांकि, अब आरोपी और उसके परिजन गाली-गलौज करते हैं और पिता को उठवा लेने की धमकी देते हैं, जिसके चलते आज उनके पिता चौकी पर तहरीर लेकर गए थे। इस संबंध में पुलिस क्षेत्रधिकारी आशीष निगम ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य कर उपायुक्त का वेतन रोका, खनन अधिकारी को नोटिस:राजस्व वसूली में लापरवाही, डीएम की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर में शिक्षक विधायक पहुंचे मूल्यांकन केंद्र:बोले- हक के लिए एकजुट रहना जरूरी, अब पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment