Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में श्रीराम कथा के उमड़ा जनसैलाब:सरयू और अवधपुरी की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु महाराज बोले- राम कथा का मिला सौभाग्य

    2 hours ago

    1

    0

    धर्मनगरी अयोध्या में आयोजित ‘श्री राम कथा’ के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जोधपुर राजस्थान संत मुरलीधर महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही प्रभु श्रीराम की कथा का रसपान किया। परम सौभाग्य से मिलता है राम कथा श्रवण कथा के दूसरे दिवस की शुरुआत करते हुए महाराज श्री ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण केवल प्रयास से नहीं, बल्कि प्रभु की असीम कृपा और पूर्व जन्मों के संचित पुण्यों के फलस्वरूप ही संभव होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में बैठकर कथा सुनना किसी दिव्य वरदान से कम नहीं है। सरयू और अयोध्या के महात्म्य का किया वर्णन महाराज श्री ने कथा के दौरान सरयू नदी की दिव्यता और अयोध्या के गौरव का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सरयू का जल केवल नदी नहीं, बल्कि करुणा और मोक्ष की धारा है। अयोध्या वह भूमि है, जहां ईश्वर का संकल्प साकार होता है और यहां कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के पाप और संताप दूर हो जाते हैं। भक्ति में डूबे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे कथा के दौरान महाराज श्री के सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ और ‘सरयू मैया की जय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सरल शब्दों में समझाया जीवन दर्शन महाराज श्री ने कथा के माध्यम से जीवन दर्शन और प्रभु की शरणागति के महत्व को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक किनारे जला सिलेंडर मिलने में आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ निवासी आरोपी बोला नशे में ट्रेन से गिर गया था सामान
    Next Article
    औराई में दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न:भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment