Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में शत्रु संपत्तियों की आज ई-नीलामी:घर बैठे लगाएं बोली, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले की रुदौली तहसील में स्थित तीन शत्रु संपत्तियों की नीलामी आज ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। यह ई-नीलामी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक MSTC लिमिटेड के पोर्टल के माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें इच्छुक लोग घर बैठे भाग ले सकेंगे। उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने बताया कि नीलामी में तीन संपत्तियों को शामिल किया गया है। इनमें ग्राम कूड़ा सादात की गाटा संख्या 628 तथा ग्राम नेवरा की गाटा संख्या 635 ख और 636 क शामिल हैं। इन संपत्तियों को भारत सरकार द्वारा शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन होगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले सकें। शत्रु संपत्ति उन लोगों की संपत्ति को कहा जाता है, जो देश छोड़कर पाकिस्तान जैसे दूसरे देशों में बस गए हैं। शत्रु संपत्ति की नीलामी को लेकर क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया था। शत्रु संपत्ति विभाग, लखनऊ से आए सर्वेक्षक अम्बरीष कुमार पाण्डेय ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर संबंधित गांवों में मुनादी कराई। ग्रामीणों को नीलामी की प्रक्रिया, शर्तों और भागीदारी के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशासन का मानना है कि इस ई-नीलामी से न केवल सरकारी संपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत राजस्व में भी वृद्धि होगी। स्थानीय लोगों में नीलामी को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी जीआरपी ने ट्रेन से पकड़ा फर्जी TTE:गले में भारतीय रेल के रिबन और ID की जगह बैंक कार्ड डालकर वसूल रहा था जुर्माना
    Next Article
    पूरनपुर के बिजली विभाग कार्यालय में बिजली चोरी, VIDEO:अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में CSC वैन से अवैध कनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment