Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ‘यूजीसी एक्ट 2026’ लागू करने की मांग तेज:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव रोकने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ‘अपनी जनता पार्टी’ की उत्तर प्रदेश इकाई ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 को प्रभावी ढंग से लागू कर संस्थानों में भेदभाव, हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। छात्र आत्महत्याओं के आंकड़ों का हवाला प्रदेश महासचिव उदय कुमार गौतम ने बताया कि ज्ञापन में सरकारी व विभिन्न संस्थागत रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक हैं। पार्टी ने दावा किया कि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों पर इसका अधिक प्रभाव देखा गया है। इसलिए समान अवसर, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। संविधान के मूल अधिकारों का दिया गया संदर्भ ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, 18, 21 और 21-ए का हवाला देते हुए कहा गया कि शिक्षा संस्थानों में गरिमा, समानता और न्याय सुनिश्चित करना राज्य का दायित्व है। पार्टी ने यूजीसी एक्ट 2026 के माध्यम से संस्थागत तंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाने और छात्र हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इसे शीघ्र राष्ट्रपति कार्यालय तक प्रेषित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर-प्लाट समेत 6 जगह छापेमारी:बलिया में दूसरे दिन भी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले जा रहे
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोनभद्र पहुंचीं:कलेक्ट्रेट में समीक्षा की, विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment