Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पहुंचे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह:हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, रामला का करेंगे दर्शन; बोले- प्रभु का बुलावा आया और आ गए

    6 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है। इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया। प्रभु के दर्शन करके अच्छा लगा। कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था अनुसार धर्म का पालन करता है। हम धर्म का दुरुपयोग ना तो व्यवसाय के लिए करते हैं और ना राजनीति के लिए करते हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह दिग्विजय सिंह का पहला अयोध्या दौरा है। सुबह करीब 9 बजे दिग्विजय सिंह महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से मुलाकात करने उनके आवास चले गए। दिग्विजय सिंह बोले- राजनीति करने नहीं आया हूं राम जन्मभूमि मंदिर के विरोध पर उन्होंने अपना पक्ष स्पष्ट किया। दिग्विजय सिंह ने कहा- मैंने कभी राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया। बल्कि मैंने 1 लाख 11 हजार रुपये का दान दिया है। सभी पर श्रीराम की कृपा बनी रहे। गैस किल्लत के सवाल पर उन्होंने कहा- मैं अयोध्या राजनीति करने नहीं आया हूं। दिग्विजय सिंह के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वे रामानंद संप्रदाय के संत पीपाजी महाराज के वंशज हैं। उनके पैतृक निवास राघौगढ़ में रघुजी महाराज (भगवान राम) और हनुमान जी के प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18 जनवरी 2021 को उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 रुपये का दान दिया था। इसमें उन्हें सनातन परंपरा से जुड़ा बताते हुए उनकी 3,300 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का भी उल्लेख किया गया, जिसे उन्होंने पैदल पूरा किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत:कई पंपों पर स्टॉक में कमी, सुबह से रात तक लग रहीं लंबी कतारें, आमजन और किसान परेशान
    Next Article
    सपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment