Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या तमसा नदी पर 11.30 करोड़ का पुल बनेगा:विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया भूमि पूजन, 15 हजार को लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के नेवादा-बिबियापुर मार्ग पर तमसा नदी पर बनने वाले नए पुल का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत 11.30 करोड़ रुपये है, जिसमें से शासन की ओर से 5 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। भूमि पूजन के साथ ही पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसे वर्ष 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित पुल दो-लेन का होगा, जिसकी चौड़ाई 7.50 मीटर और लंबाई लगभग 80 मीटर होगी। यह पुल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। वर्तमान में इसी स्थान पर एक संकरा और जर्जर पुल मौजूद है, जिस पर विशेषकर बरसात के समय आवागमन काफी जोखिम भरा हो जाता था। नए पुल के निर्माण से यह समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। यह पुल नंदीग्राम-भदरसा मार्ग को दर्शननगर- भरतकुंड मार्ग से जोड़ेगा। साथ ही, पिपरी-जलालपुर माफी संपर्क मार्ग के जरिए एनएच स्थित दशरथपुर गांव तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे नेवादा, भावापुर, तारडीह, गजरी, जेरुआ, बनकटवा, इछौरी, मूसेपुर, कल्याण भदरसा और भदरसा बाजार सहित करीब 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने बताया कि इस पुल से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने बाबूरिया से भरतकुंड संपर्क मार्ग के लिए 36 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का भी उल्लेख किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। स्थानीय ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया है। अनुमान है कि लगभग 15,000 की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक भरतकुंड जाने के लिए करीब 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। धार्मिक दृष्टि से भी तमसा नदी का विशेष महत्व है, क्योंकि मान्यता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम ने इसी नदी के तट पर विश्राम किया था। यह पुल श्रद्धालुओं के लिए भरतकुंड की परिक्रमा को भी आसान बनाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में होली मिलन समारोह:बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी खुशी, युवाओं ने दी प्रस्तुति
    Next Article
    हजरतगंज-गोमती नगर में बूंदाबांदी; सरोजनी नगर में तेज बौछार:लखनऊ में दिन में अंधेरा छाया, आंधी; गरज-चमक का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment