Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ा उदासीन अखाड़ा के देशभर के बैंक खाते सीज होंगे:संतों के बीच विवाद के बाद सहायक रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

    4 hours ago

    2

    0

    देश के चर्चित बड़ा उदासीन अखाड़ा के देशभर के सभी बैंक खातों को सीज करने का आदेश जारी हुआ है। इससे बड़ा उदासीन अखाड़ा के पदाधिकारियों के साथ ही साधु संतों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई बड़ा अखाड़ा उदासीन में संतो के बीच चल रहे विवाद की वजह से हुआ हैं। संतों के बीच का यह विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फार्म सोसाइटी चीट्स एंड फंड्स प्रयागराज के सहायक रजिस्टर मनोज कुमार ने अखाड़े के देशभर की शाखाओं के बैंक खाते सील करने के आदेश जारी किया हैं। अखाड़े की संपत्ति के लीज और बिक्री पर रोक 23 अप्रैल को सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने सभी राज्यों में अखाड़े की शाखोंओ के खाता बैंक खाता सील करने के आदेश के साथ किसी कर्मचारी का वेतन, बिजली का बिल, पानी का बिल या अन्य जरूरी आवश्यकता संबंधित भुगतान संबंधित अधिकारी से स्वीकृति के बाद ही करने का आदेश जारी किया है। साथ ही अखाड़े की किसी संपत्ति को लीज और बिक्री पर ऑडिट होने तक रोक रहेगी। सहायक रजिस्टर मनोज कुमार ने ऑडिटर विवेक तिवारी को बदलकर संदीप कुमार को अखाड़े की सभी संपत्तियों की जांच के लिए ऑडिटर नियुक्त किया है। यह आदेश उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 20 अगस्त 2025 के फैसले के अनुपालन में किया है। पदाधिकारियों के झगड़े के बाद लगी रोक रजिस्टार ऑफिस में सचिव अग्रदास और महंत रघुमुनि ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि देशभर में अखाड़े की संपत्तियां को दुर्गादास गुट द्वारा इधर उधर किया जा रहा है, यानि संपत्तियों को लेकर कागजी खेल हो रहा है। इस पर सुनवाई करते हुए 23 अप्रैल को सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने अखाड़े की देश भर के सभी बैंक खाते को सील करने का आदेश जारी कर दिया। लंबे समय से अखाड़े में चल रहे विवाद अब रिसीवर नियुक्त होने की ओर जाता दिखाई दे रहा है अगर विवाद कुछ समय और चला तो वह दिन दूर नहीं जब बड़ा अखाड़ा उदासीन में रिसीवर नियुक्त हो जाएगा। बड़ा उदासीन अखाड़ा के कोषाध्यक्ष शिवानंद गिरि ने बताया- जांच चल रही है। नया आदेश हुआ है कि जांच पूरी होने तक बैंक खातों का इस्तेमाल न करने का निर्देश हुआ है। प्रापर्टी को लीज पर देने और विक्रम पर रोक लगाने का आदेश हुआ हैं। यह जानकारी मिली है। अभी आर्डर की कॉपी हमें नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच तो कराई ही जा रही है। प्रयागराज में कितनी संपत्ति है, इसका आंकलन हमें नहीं है। यह कार्रवाई दो माह के लिए हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बोले- अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं:यूपी के IPS अजय पाल की बंगाल में एंट्री, धमकाने वालों से कहा- कायदे में रहना
    Next Article
    आगरा में तीन दिन 17 हजार ने छोड़ी परीक्षा:75 हजार अभ्यर्थियों में से 58 हजार ही आए, एक अभ्यर्थी पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment