Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Baja California के पास समुद्र में नौका पलटने से 11 लोग लापता, 16 बचाए गए

    18 hours ago

    1

    0

    मेक्सिको से रवाना हुई एक नौका के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास पलट जाने के बाद 11 लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को मेक्सिको के 16 नागरिकों को बचा लिया गया था। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जो शार्क के काटने से घायल हो गया था।व्यक्ति का इलाज जारी है। अमेरिकी तटरक्षक बल और नौसेना के कर्मी कई विमानों एवं नौकाओं की मदद से समुद्र में लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेक्सिको की नौसेना भी इस अभियान में सहायता कर रही है।तटरक्षक बल के अनुसार शनिवार को बाद में एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर भी अभियान में लगाया जाएगा। तटरक्षक बल के अनुसार, नौका ऐसे क्षेत्र में पलटी जहां तस्कर अक्सर सक्रिय रहते हैं। यह घटना अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं हुई।जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर 27 लोग सवार थे। तटरक्षक बल के ‘पेटी ऑफिसर’ चार्ली वैलोर ने शनिवार को कहा, ‘‘हम मदद कर सकते थे और इसी वजह से हमने अपने संसाधनों को अभियान में लगाया।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने Russia पर नए प्रतिबंधों से छूट देने का किया बचाव, बताया अच्छा फैसला
    Next Article
    ChatGPT से बनाएं डांडिया लुक वाली शानदार तस्वीरें, ये रहे बेस्ट AI Prompts

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment