Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती:मायावती ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया; बोली-बहुजनों के मसीहा थे बाबा साहेब

    2 hours ago

    1

    0

    संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर की जयंती पर लखनऊ में विभिन्न राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका पूरा जीवन बहुजन समाज के अधिकार, सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा। मायावती ने कहा- बहुजन समाज के मसीहा थे बाबा साहेब मायावती ने अपने संदेश में कहा कि विशाल आबादी वाले भारत में ‘बहुजन समाज’ के मसीहा भारतरत्न B. R. Ambedkar ने अपना पूरा जीवन गरीबों, उपेक्षितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष में बिताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की गारंटी सुनिश्चित कर ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके लिए देश सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। देश में अब भी सामाजिक-आर्थिक असमानता चिंता का विषय मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि संविधान के मूल उद्देश्यों को सही मायनों में लागू किया गया होता, तो देश अब तक पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित बन चुका होता। उन्होंने कहा कि आज भी बहुजन समाज के करोड़ों लोग गरीबी, बेरोजगारी, जातिवाद और शोषण जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में बाबा साहेब के ‘सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति’ के अधूरे मिशन को पूरा करना जरूरी है। बीएसपी कार्यकर्ताओं ने देशभर में दी श्रद्धांजलि बहुजन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में अपने-अपने परिवार के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिशनरी भावना ही बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाती है। हजरतगंज में माल्यार्पण करेंगे अखिलेश यादव वहीं अखिलेश यादव भी 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे हजरतगंज चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के परिवार पर हमला:पीलीभीत में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
    Next Article
    सम सेमेस्टर परीक्षा कल से शुरू:पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने केंद्राध्यक्ष नियुक्ति के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment