Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU के वीसी का गेट ठेलकर घुसे हजारों स्टूडेंट:11 सूत्रीय मांग पत्र दिया; जांच समिति गठित, छात्रा की मौत के बाद आक्रोश

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में छात्रा अनामिका सिंह की मौत से नाराज स्टूडेंट्स ने प्रशासन के सामने 11 सूत्रीय मांग पत्र रखा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने मांगपत्र में छात्रावास के मेस संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने, डीएसडब्लू और वार्डन का इस्तीफा देने, खाने की गुणवत्ता बेहतर करने के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इससे पहले मंगलवार रात को छात्रों ने कैंपस में बवाल कर दिया था। आधी रात वीसी आरके मित्तल से मिलने की जिद करने लगे। उन्हें जब रोका गया तो पूरी यूनिवर्सिटी के छात्र वीसी आवास के बाहर इकट्ठा हो गए थे। आवास के बंद गेट को जबरदस्ती खोलते हुए अंदर घुस गए थे। हालांकि, अंदर वीसी नहीं मिले। वह कैंपस से कहीं बाहर थे। बुधवार देर शाम को कैंपस में मृत छात्रा की तस्वीर के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी थी। अभी भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। स्टूडेंट्स का कहना है कि अनामिका को हॉस्टल का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हुई थी। उसका इलाज 5 दिन से वाराणसी में चल रहा था। मंगलवार शाम उसकी जान चली गई। यह मौत यशोधरा हॉस्टल और मेस के जिम्मेदारों की लापरवाही से हुई। 6 तस्वीरें देखिए- मेस के किचन से टीम ने सैंपल कलेक्ट किए कैंपस में तनाव पूर्ण स्थिति के चलते कुलपति आवास और कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मामले की जांच के लिये बनाई गई कमेटी सीसी कैमरे की फुटेज के आधार आवास के भीतर तोड़फोड़ करने वाले छात्रों की पहचान कर रही है। इस बीच FSDA के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह टीम के साथ विश्वविद्यालय के यशोधरा छात्रावास पहुंचे। चना, अरहर की दाल और आटा के नमूने लिए। गलत नरेटिव सेट कर माहौल खराब करने का प्रयास मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 20 अप्रैल को छात्रा को बुखार आने पर विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र से दवाएं ली। बाद में वह स्थानीय अभिभावक के साथ अवकाश लेकर वाराणसी घर चली गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है- छात्रावास में खराब भोजन परोसने के आरोपों को निराधार है। इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। कुछ शरारती छात्र मामले को गलत तरीके से पेश कर विश्वविद्यालय में माहौल बिगाड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। अब पढ़िए स्टूडेंट्स ने जो कहा… छात्रा बोली- हर मेस के खाने में कीड़े मिलते हैं छात्रा वंशिका चौबे ने बताया- यहां के हर मेस के खाने में कीड़े मिलते हैं। कहीं भी शिकायत नहीं सुनी गई। वार्डन से लेकर ऊपर तक हमने शिकायत की। एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई केवल दूषित खाना खाने से। यह नॉर्मल मौत नहीं, संस्था की तरफ से की गई हत्या है। हम लोग बात उठाने आए तो हमारे लिए सिक्योरिटी गार्ड बुला लिये गए गए। हम पर गार्डों ने लाठीचार्ज किया। पुरुष सुरक्षा गार्ड आए और लड़कियों पर उन्होंने लाठियां बरसाईं। जब तक वीसी बात नहीं करेंगे, धरना चलता रहेगा छात्रा दीक्षा ने कहा- यहां जब भी कोई बात होती है तो महज 10 मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई सामने बात तक करने के लिए नहीं आता। स्टूडेंट्स से बात करने अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई भी सामने नहीं आया। जब तक खुद कुलपति आकर बात नहीं करते, यह धरना जारी रहेगा। विश्वविद्यालय का खाना ही नहीं, पानी भी खराब है। 7-8 महीने से वीसी को एप्लीकेशन दिया जा रहा है कि खाना यहां का सही करवा दीजिए। पूरे कैंपस में पानी दूषित रहता है। प्रॉक्टर को किसी बात की सूचना दी जाती है तो वह 4 घंटे बाद आते हैं। बीमार होने के बाद परिजन वाराणसी लेकर गए स्टूडेंट्स का कहना है कि अनामिका तबीयत खराब होने पर 5 दिन पहले विश्वविद्यालय से छुट्टी लेकर वाराणसी स्थित अपने घर चली गई थी। एक स्टूडेंट ने बताया- अनामिका ने छात्रावास के दोस्तों को बताया था कि डॉक्टर ने बीमार होने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया था। इलाज चल रहा था कि मंगलवार देर शाम मौत हो गई। अनामिका की मौत की सूचना मिलते ही नाराज विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं छात्रावास से बाहर आकर कुलपति आवास पहुंचे और मेस में खराब खाना परोसे जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षागार्ड बुला लिए। 1 बजे तक के अपडेट्स बता रहे हैं रिपोर्टर प्रणव कुमार- कैंपस में पुलिस बुलाई गई, वीसी आवास में पाबंदी यूनिवर्सिटी कैंपस में रात में पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के छात्राओं पर लाठीचार्ज के आरोपों केबाद आज महिला पुलिसकर्मी भी बुलाई गई हैं। कैंपस के अंदर सख्ती है। वीसी आवास में जाने के लिए पाबंदी लगा दी गई है। BBAU प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि आज सुबह कुलपति कैंपस में आ गए हैं। छात्रा हॉस्टल के मेस के खाने से बीमार नहीं हुई थी, बल्कि उसे बुखार आया था। मेस के खाने की ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रा के परिजनों के साथ है। 28 अप्रैल की देर रात कुलपति आवास के घेराव और हंगामे की घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन भी किया गया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ में BBAU के 8 स्टूडेंट्स पर एक्शन : निलंबन के बाद रात से भूख हड़ताल पर, दिन में कड़ी धूप में भी बैठे लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टूडेंट भूख हड़ताल पर बैठे हैं। स्टूडेंट का आंदोलन रात में शुरू हुआ था, जो अभी दिन में भी जारी है। रात में वे मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। दिन में धूप में बैठे हुए हैं। हालात बिगड़ते देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। विश्वविद्यालय ने 8 स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-भाई ने मिलकर बहन को मार डाला:अमरोहा में बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, गला दबा दिया
    Next Article
    ड्यूटी प्वाइंट छोड़ फ्रेश होने गया सिपाही, कट गई रपट:संभल TSI ने कहा- मैंने ठेका नहीं ले रखा, SP ने किया लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment