Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU स्थापना दिवस पर मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स पर FIR:2 सप्ताह के लिए यूनिवर्सिटी से सस्पेंड, एक छात्र की हुई थी पिटाई

    5 hours ago

    1

    0

    बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) में स्थापना दिवस समारोह के दौरान स्टेज के नजदीक जाकर मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आशियाना थाने में यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर की शिकायत पर एक अज्ञात सहित कुल 4 स्टूडेंटस मुकदमा दर्ज किया गया है। इन स्टूडेंट को 2 सप्ताह के लिए विश्वविद्यालय से सस्पेंड भी कर दिया गया है। इन स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज आरोपी स्टूडेंट्स के खिलाफ BNS की धारा 115(2) और 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग का अभिषेक कुमार और लोक प्रशासन विभाग का अंकित यादव, और लॉ डिपार्टमेंट का वात्सल्य प्रियवर्धन शामिल है। एक अज्ञात छात्र का नाम भी FIR में हैं। शिकायत में BBAU के प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्र की तरफ से कहा गया है कि 14 अप्रैल को ऑडिटोरियम में हुई मारपीट की घटना की गहनता से जांच के दौरान CCTV फुटेज के निरीक्षण में इन छात्रों की संलिप्तता पाई गई हैं। ऐसे में इनके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ये थी पूरी घटना... विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह और बाबा साहेब की जयंती की पर 14 अप्रैल अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बाबा साहेब और ज्योतिबा फूले की जयंती को लेकर कार्यक्रम हो रहे थे। इस बीच प्रभु श्रीराम का पूजन भी होने लगा। जिसका एक वर्ग विशेष के छात्रों के गुट के द्वारा विरोध किया जाने लगा। इस बीच दूसरा पक्ष पूजन पर अड़ा रहा। इस बीच नारेबाजी भी होने लगी। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक छात्र की पिटाई हुई इस दौरान कुछ छात्रों ने हिमांशु मिश्रा नाम के एक छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद और हंगामा होने लगा। किसी तरह मौके पर सुरक्षा बल के जवानों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मोर्चा संभाल कर बीच बचाव किया। फिर कही जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ित पक्ष की तरफ से घटना को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस बीच कुलपति ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद एक्शन मोड़ में आते हुए प्रॉक्टर ने FIR दर्ज कर दोषियों के लिए एक्शन लिया हैं। कैंपस का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रो.राम चंद्र ने बताया कि दोषी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। इन्हें विश्वविद्यालय से 2 सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया है। इनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है। किसी भी सूरत में कैंपस का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पुलिस-ग्रामीणों में बवाल, ACP का सिर फटा:अंबेडकर के पोस्टर और झंडे हटाने का विरोध, पुलिस अफसरों को दौड़ाया
    Next Article
    काशी के नारी वंदन समारोह में गूंजा अधिकारों का जयघोष:स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे, नारी शक्ति के मंच पर अभिनंदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment