Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को नहीं चाहती जनता:सपा के बृजेंद्र सिंह भोजला बने पहली पसंद, भाजपा से छात्रपाल राजपूत की दावेदारी हुई मजबूत

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी की बबीना विधानसभा से मौजूदा भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा को दैनिक भास्कर के सर्वे में जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। केवल 6 प्रतिशत लोगों ने उन्हें 2027 में टिकट दिए जाने की पैरवी की है जबकि 63 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलना चाहिए। सर्वे में शामिल 62 प्रतिशत जनता चाहती है कि अब बबीना विधानसभा में समाजवादी पार्टी का विधायक उनका प्रतिनिधित्व करे। वहीं, 37 प्रतिशत भाजपा से नये चेहरे को अपना विधायक बनना चाहते हैं। यहां बसपा के पक्ष में मात्र 1 प्रतिशत ही समर्थन सामने आया है। बबीना से सबसे मजबूत दावेदार समाजवादी पार्टी के मौजूदा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला बनकर उभरे हैं। सर्वे में शामिल जनता ने बबीना विधानसभा से भाजपा के समीकरण में बड़ा उलटफेर किया है। हमने लोगों से पूछा कि भाजपा से उम्मीदवार के रूप में उनकी पहली पसंद कौन है? तो डिजिटल सर्वे में 52 प्रतिशत जनता ने छत्रपाल सिंह राजपूत पहली पसंद माना। वहीं, मौजूदा विधायक राजीव सिंह पारीछा को 15 प्रतिशत लोग उम्मीदवार मानते हैं। इनके अलावा केपी राजपूत को 6 प्रतिशत, जमुना कुशवाहा को 6 प्रतिशत, वीरेंद्र यादव वीरू को 5 प्रतिशत और पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव को 3 प्रतिशत लोग ही उम्मीदवार मानते हैं। इधर समाजवादी पार्टी के दावेदारों में सबसे मजबूत दावेदार बृजेंद्र सिंह भोजला नजर आ रहे हैं। सर्वे में शामिल 83 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पहली पसंद माना है। वहीं, राहुल बबीना 11 प्रतिशत और सबसे कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व राज्यसभा सदस्य चंद्रपाल सिंह यादव 3 प्रतिशत लोगों की पसंद बने हैं। इधर दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी से दशरथ सिंह राजपूत के साथ 51 प्रतिशत समर्थन नजर आ रहे है। उनके अलावा हरिशंकर यादव को 15 प्रतिशत लोग बसपा से चुनाव मैदान में देखना चाहते हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलपति ने MCQ आधारित मूल्यांकन प्रस्ताव खारिज किया:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षाएं पारंपरिक प्रणाली से होंगी
    Next Article
    आगरा में शिक्षक दंपती का सुसाइड का मामला:परिवार के लोग बोले- FIR हुई तो दबाव में जितेंद्र ने लगा ली फांसी, पोते को देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment