Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर जानलेवा हमला:प्रतापगढ़ में पिता-पुत्रों का पीटकर किया अधमरा, दो आरोपी हिरासत

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में एक बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर उसके पिता और दो बेटों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत कर लिया है। घटना सोमवार को रामपुर गांव में हुई। गांव निवासी अब्दुल हमीद का छह वर्षीय पौत्र मो. तैमूर स्कूल से घर लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण पड़ोस के कुछ लोगों ने रास्ते में उसे पीटकर घायल कर दिया। शाम को अब्दुल हमीद अपने बेटों तौहीद और मो. समीर के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। वहां आरोपियों के परिवार के सदस्यों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अब्दुल हमीद और उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर कुछ महिलाएं बीच-बचाव के लिए आईं, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित अब्दुल हमीद की शिकायत पर पुलिस ने मो. तौसीफ, मो. तौकीर, मो. तफ्सीर और सबीना बानों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. तौसीफ और मो. तौकीर को बकुलाही नदी पुलिया के पास से हिरासत कर लिया। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा:चार केंद्रों पर जांची गई करीब 6 लाख कापियां, 18 मार्च से चल रहा था कार्य
    Next Article
    'न्यूड कर तंत्र क्रिया करो, इसी से हमने दौलत बनाई':कानपुर में जेवर कारोबारी पर बहू ने लगाए संगीन आरोप, कहा-मेरे निजी अंगों को छुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment