Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों ने पारंपरिक तरीके से पहली बार की लिखावट:सेंट जोसेफ में आयोजित 'लेटर स्टार्ट फंक्शन' में परफॉर्मेंस से जीता दिल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शनिवार को क्लास LKG में सिलेक्टेड स्टूडेंट्स लेटर स्टार्ट फंक्शन (अक्षर आरंभ समारोह) मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। खूबसूरत फेयरी डांस से सबका दिल जीत लिया। साथ ही अन्य प्रोग्राम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उसके बाद सभी स्टूडेंट्स का हाथ पकड़ कर टीचर्स ने अन्न की थाली में बच्चों से पहली बार अन्न लिखवाया। दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत समारोह की शुरूआत मुख अतिथि फादर डॉक्टर अगस्टिन CST और स्कूल के प्रिंसिपल फादर थॉमस फिलीप, वाइस प्रिंसिपल फादर जॉर्ज, सिस्टर जोसलीन, पैरेंट्स और नन्हें छात्र प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित करके किया। टीचर और पैरेंट्स बच्चों को दें प्रेरणा-मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के जिज्ञासाओं को नहीं रोकना चाहिए। अध्यापक और अभिभावकों का परम कर्तव्य है कि विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा दें। मुश्किल समय में वे उनके साथ खड़े रहे। इससे उनके भविष्य का निर्माण हो सकेगा और उनके व्यक्तित्व का सर्वागणि विकास हो सकेगा। आज का छात्र ही कल का राष्ट्र का नागरिक है हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे नागरिकों को बढ़ाएं जो देश का निर्माण कर सके। बच्चों को ज्यादा समय दें- प्रिंसिपल इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें और हर मुश्किल समय में वे उनके साथ खड़े रहे। बच्चों की रूचि का ध्यान रखें और उन्हें उत्साहित और प्रेरित करें ताकि शिक्षा के अवसर को आनंदमय और सुंदर बनाए जा सके। इस अवसर पर भारतीय परंपराओं के अनुसार अन्न की थाली में बच्चों का हाथ पकड़ कर पहली बार अन्न मे लिखकर पहले अक्षर आरम्भ कर शिक्षा की शुरूआत किया और बच्चों को ज्ञान प्राप्ति के लिए अभिभावकों और अध्यापकों की सुनहरे भविष्य के लिए आर्शीवाद दिया ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्र संग मारपीट:लहुलुहान हुए छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुलपति ने दिए डिबार के आदेश
    Next Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत:एक युवक गंभीर घायल, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment