Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours from now

    1

    0

    बेंगलुरु, पांच नवंबर बेंगलुरु में एक पब में दोस्ती करने के बाद जयपुर की 26-वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान समीर एम. वी. (31) के रूप में हुई है।वह पुरानी कारों का कारोबार करता है। घटना कथित तौर पर 28 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस के अनुसार, जयपुर से छुट्टियां मनाने बेंगलुरु आई युवती कोरमंगला स्थित एक पब में गई थी, जहां उसने सिगरेट जलाने के लिए समीर से लाइटर मांगा।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाकर उससे बातचीत शुरू की और बाद में दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दिए। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद समीर ने युवती को मडिवाला स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया और वहां दोनों ने शराब पी। आरोप है कि समीर ने युवती का यौन उत्पीड़न किया।युवती किसी तरह कमरे से बाहर निकली और उसने मडिवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे
    Next Article
    Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment