Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BEO को धमकी देने पर हेडमास्टर पर FIR:अलीगढ़ के टप्पल थाने में दर्ज कराया मुकदमा, विभाग ने शिक्षक को किया निलंबित

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र में हेड मास्टर ने नशे में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ जमकर अभद्रता की और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बीईओ ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने शराब के नशे में उन्हें फोन किया था और उनसे जमकर अभद्रता की। इसके साथ ही उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों को की थी और हेडमास्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। BEO को छुट्टी के दिन हेडमास्टर ने किया था फोन टप्पल के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास एक विभागीय मामले की जांच है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसी मामले को लेकर टप्पल के कंपोजिट विद्यालय ऊटासनी के इंचार्ज हेडमास्टर देवदत्त शर्मा ने उन्हें 11 अप्रैल को शाम 5:30 बजे फोन किया था। बीईओ ने बताया था छुट्टी के दिन जब हेड मास्टर का फोन आया तो वह शराब के नशे में थे। जिस पर उन्होंने हेड मास्टर को अगले दिन बात करने के लिए कहा और फोन काट दिया। इसके बाद हेड मास्टर ने उन्हें दोबारा फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया और फोन काट दिया। फिर हेड मास्टर ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल की और फोन उठाते ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गली-गलौज शुरू कर दी। हेडमास्टर जांच वाले प्रकरण में कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे। विभागीय जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने हेड मास्टर के खिलाफ शिकायत दी है। इसके साथ ही उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और शिक्षक सेवा नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीएसए ने बताया कि हेड मास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में उन्हें गंगीरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राजगहीजा में संबद्ध किया गया है। इस मामले की विभागीय जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद और सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हेड मास्टर के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर हेड मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के ध्वस्त यातायात को सुधारने सड़क पर उतरे पुलिस-कमिश्नर:आशापुर-पाण्डेयपुर से चौकाघाट तक जांचे प्वाइंट,अतिक्रमणकारियों पर एक्शन का निर्देश
    Next Article
    काकोरी में मिली महिला की हेड इंजरी से मौत:रेप की आशंका के चलते बनाई स्लाइड, 6 दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment