Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में 15 बूथ पर दोबारा वोटिंग:साउथ 24 परगना में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; फालता में लोगों का TMC कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ है। साउथ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं डायमंड हार्बर के फालता में स्थानीय लोगों ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमला और पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि वोट डालने के बाद TMC के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जब वे इसका शांति से विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। वहीं, TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। घटना के बाद TMC समर्थकों ने नारेबाजी की है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम में दोपहर 1 बजे तक 55% से ज्यादा मतदान हो चुका है। वहीं चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। री-पोलिंग की 2 तस्वीरें… EVM से छेड़छाड़- झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान ने अमेरिका को बेइज्जत कर दिया', जर्मन चांसलर के बयान पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कर दिया ये ऐलान; जानें यूरोप में कितने US सैनिक तैनात हैं
    Next Article
    अनुपमा यादव की दर्दभरी आवाज में रिलीज हुआ ‘जुदाई भईल बा’, सोशल मीडिया पर वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment