Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 93% मतदान:ममता बोलीं- SIR के विरोध में बंपर वोटिंग; तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 85% वोट पड़े

    22 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.56% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.13% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़े रात 9 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। ममता ने वोटिंग के बाद कहा- बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी। पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु में अब तक 14 बार चुनाव, इस बार रिकॉर्ड वोटिंग बंगाल में वोटिंग के दौरान मारपीट-झड़प, 5 घटनाएं… बंगाल में वोटिंग के दौरान मारपीट-झड़प, 5 तस्वीरें… बंगाल की जिन 152 सीटों पर चुनाव, यहां 2021 में TMC 92 सीटें जीती 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर दूसरे फेज में मतदान बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    MI vs CSK Live Score Updates IPL 2026: मुंबई इंडियंस की बेहद खराब शुरुआत, गंवाया तीसरा विकेट; यहां देखें लाइव स्कोर
    Next Article
    सांवलिया सेठ को 32.87 करोड़ रुपए का चढ़ावा:छठे राउंड में 54 लाख की गिनती हुई; पिछले साल बना था 51 करोड़ का रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment