Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसायटी में उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम, भजन-कीर्तन से गूंजा सोसायटी प्रांगण

    2 hours ago

    1

    0

    बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसायटी, मेरठ द्वारा दोल पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोसायटी प्रांगण में विधिवत होलिका दहन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सपरिवार बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। होलिका दहन के उपरांत भजन-कीर्तन एवं सामूहिक मिलन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। सोसायटी के प्रधान सचिव श्री अभय मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि दोल पूर्णिमा और होलिका दहन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सुब्रोतो सेन ने सभी सदस्यों को दोल पूर्णिमा एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोसायटी विगत वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार कर रही है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा सचिव श्री नोवेंदु राय चौधरी, श्री अजय मुखर्जी, श्री प्रदीप मुखर्जी, श्रीमती मोहिनी मुखर्जी सहित रीना सेन, लिपिका, दीप्ति, प्रीति राय, पपिया सान्याल, रीता नाग, अल्पना चक्रवर्ती, असित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सोसायटी परिवार ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेगम पुल व्यापार संघ का होली मिलन समारोह संपन्न:व्यापारियों ने परिवार सहित मनाया होली उत्सव, रंग-गुलाल के साथ दी शुभकामनाएं
    Next Article
    मथुरा में होलिका दहन की तैयारी तेज:शहर के प्रमुख तिराहे और चौराहे पर सजी होलिका,परंपराओं के संग जुटे ब्रजवासी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment