Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु की IPL 2026 में छठी जीत:दिल्ली को 9 विकेट से हराया; कोहली के 9 हजार रन पूरे, हेजलवुड को 4 विकेट

    20 hours ago

    2

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु ने दिल्ली को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिल्ली ने 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 75 तक पहुंचाया। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेंगलुरु की तरफ से बैटिंग में विराट कोहली ने 23 रन की पारी खेलते हुए IPL में 9 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाले पहले बैटर बने। देवदत्त पडिक्कल ने 13 बॉल में नाबाद 34 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड… मैच विनर्स… दोनों टीमों की प्लेइंग XI दिल्ली कैपिटल्स- साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार | इम्पैक्ट प्लेयर- जेकब बेथेल। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पुलिस पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:फर्रुखाबाद के 4 आरोपी, बॉडीवर्न कैमरा टूटा, वर्दी फटी
    Next Article
    महाराष्ट्र: मंत्री नितेश राणे को 2019 के एक मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया, सुनाई जेल की सजा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment