Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लड़की पर हमला:बीच सड़क पर चाकू मारा, घटना CCTV में रिकॉर्ड, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    20 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर 22 साल की एक लॉ स्टूडेंट पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात एचएएल रोड के कोडिहल्ली इलाके में शाम करीब 4:30 बजे हुई थी। घटना 13 जुलाई की है, इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। अमृता ने 15 जुलाई की शाम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाली स्टूडेंट का नाम अमृता था। पुलिस ने दिन-दहाड़े हुई हत्या के मामले में धनुष और उसके छोटे भाई सूर्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। हमले की तस्वीरें… आरोपी ने लड़की के सीने और पीठ पर चाकू मारा पुलिस के मुताबिक, अमृता, धनुष और सूर्य एक ही इलाके में रहते थे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के जरिए एक-दूसरे को जानते थे। पहले अमृता और धनुष की दोस्ती हुई। बाद में यह रिलेशनशिप में बदल गई। पुलिस ने बताया कि अमृता को धनुष के अतीत के बारे में पता चला। धनुष शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद अमृता ने रिश्ता खत्म कर दिया और धनुष से दूरी बना ली। पुलिस के मुताबिक, उसके इस फैसले से सूर्य नाराज था। सूर्य ने अमृता को धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह अपने भाई को ठुकराने के लिए उसे नहीं छोड़ेगा। 13 जुलाई को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सूर्य ने चाकू से अमृता पर हमला कर दिया। उसने अमृता के सीने और पीठ पर चाकू मारा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। 48 घंटे से ज्यादा चला लड़की का इलाज अमृता 48 घंटे से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन 15 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जीवन भीमा नगर पुलिस ने धनुष और सूर्य के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों गिरफ्तार हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती के पिता को मारा-चाकू: सीने और पीठ में किए 6 वार; सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का प्रपोजल ठुकराने से नाराज युवक ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना जून 2026 की है। आरोपी ने घर के पास स्थित गैरेज में बाइक बनवाते समय पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट की सलाह- युवा वकील सीनियर्स से ट्रेनिंग लें:उनके बिना पेशे की बारीकियां नहीं जान सकते, कोर्ट में क्या नहीं बोलना यह भी सीखेंगे
    Next Article
    FCRA संशोधन बिल पर JPC की पहली बैठक हुई:विंटर सेशन तक रिपोर्ट देनी होगी; सरकार विदेशी चंदे से जुड़े कानून में बदलाव कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment