Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश में पहली बार घुसे इजरायली एजेंट्स, भारत भी हैरान!

    15 hours ago

    1

    0

    इजराइल अचानक बांग्लादेश के पीछे पड़ गया है। पहली बार इजराइल ने खुलकर बांग्लादेश को अपने टारगेट पर लिया है। इजराइल बांग्लादेश के खिलाफ जानकारियां जमा कर रहा है। मोसाद की लिस्ट में बांग्लादेश का नाम जोड़ दिया गया है। पिछले कई महीनों से इजराइल बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेताओं की मूवमेंट को फॉलो कर रहा था। उनके बयानों को ध्यान से सुन रहा था। बांग्लादेश के कट्टरपंथी इजराइल और यहूदियों को खत्म करने की बातें कर रहे थे। इसी कड़ी में भारत में इजराइल के राजदूत रूबेन नज़ार ने एक इंटरव्यू में पहली बार बांग्लादेश का नाम लिया है। रूबेन नज़ार ने कहा है कि हमें बांग्लादेश के अंदर हमास से जुड़े संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट दिखी है। हम बांग्लादेश में हमास के नेटवर्क पर नजर रख रहे हैं। इजराइली राजदूत ने कहा है कि हम बांग्लादेश से जुड़ी जानकारियां इलाके में अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ साझा कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Bangladesh की साख दांव पर, Zimbabwe के खिलाफ Series जीतने के लिए निर्णायक T20 में झोंकनी होगी पूरी ताकतआप जानते ही हैं कि इजराइल का ये सहयोगी कौन है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इजराइल अब खुलकर बांग्लादेश का नाम ले रहा है। इजराइल की मीडिया में बांग्लादेश की चर्चा शुरू हो गई है। इजराइल ने बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदुओं का मुद्दा तक उठाना शुरू कर दिया है। यह सारी घटनाएं बताती है कि इजराइल एक-एक करके बांग्लादेश की तरफ कदम बढ़ा रहा है। इजराइल बांग्लादेश में ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। इसी डर से बांग्लादेश ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेश ने एक बड़ा डिप्लोमेटिक फैसला करते हुए अपने पासपोर्ट से इजराइल जाने पर फिर पाबंदी लगा दी है। बांग्लादेशी पासपोर्ट में एक्सेप्ट इजराइल यानी इजराइल को छोड़कर वाला वाक्य फिर से जोड़ दिया गया है।इसे भी पढ़ें: हाई अलर्ट पर फोर्स, बांग्लादेश बॉर्डर पर अमित शाह का बड़ा धमाकाआपको बता दें कि शेख हसीना के समय करीब 6 साल पहले बांग्लादेश ने अपने पासपोर्ट से इजराइल को छोड़कर वाला वाक्य हटा दिया था। लेकिन अब इसे फिर से जोड़ दिया गया है। बांग्लादेश को डर है कि इजराइल अपने एजेंट्स ढाका में प्लांट कर सकता है। इसके अलावा इजराइल शेख हसीना का साथ दे सकता है। आपको बता दें कि शेख हसीना ने ऐलान किया था कि वह दिसंबर में बांग्लादेश वापस जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन से पाकिस्तानियों की उल्टी गिनती शुरू! एक-एक कर भगाए जाएंगे, भारत भी हैरान
    Next Article
    Hamas New Chief: सिनवार के बाद Khalil al-Hayya को मिली कमान, कतर से चलेगा Gaza War का पूरा दांव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment