Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत डीएम ऑफिस से पकड़ा गया लंगूर:लोगों पर हमला करने की शिकायतों के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में लंबे समय से चर्चा में रहे ‘मटरू’ नामक लंगूर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। यह लंगूर कलेक्ट्रेट, अधिकारियों के कार्यालयों, कैंटीन और विकास भवन सहित कई जगहों पर अक्सर देखा जाता था और स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित हो गया था। ‘मटरू’ पहली बार उस समय सुर्खियों में आया था, जब किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान समस्याएं सुन रहीं जिलाधिकारी के पास पहुंच गया था। जिलाधिकारी द्वारा उसे दुलारने के बाद यह लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया। इसके बाद एक और वाकये में यह विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी की कुर्सी पर जा बैठा था, जिसकी तस्वीरें और चर्चाएं काफी वायरल हुई थीं। हालांकि हाल के दिनों में फरियादियों की ओर से लंगूर को लेकर शिकायतें मिलने लगी थीं। आरोप था कि वह कई बार लोगों पर हमला भी कर चुका है, जिससे दहशत का माहौल बनने लगा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई की और लंगूर को पकड़ लिया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ‘मटरू’ को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे और वन्यजीव को भी नुकसान न पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर:दयालबाग में खोखे में टक्कर मारी, 5 साल के बच्चे की मौत, बहन और नानी घायल
    Next Article
    नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ठगने वाला अरेस्ट:ज्वाइनिंग लेटर दिखा कर फंसाया, 16 फर्जी पहचान पत्र में तीन सीओडी के मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment