Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में भाजपा की पदयात्रा में महिलाएं हुईं शामिल:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली गई रैली

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। यह पदयात्रा शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यायन पैलेस से शुरू होकर राष्ट्रवंदना चौक पहुंची। इसके बाद शौकत मार्केट, गांधी बाजार और बड़ा बाजार से होते हुए नगरपालिका परिषद कार्यालय पर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन का संदेश लोगों तक पहुंचाया। महिलाओं ने हाथों में 'पीएम नरेंद्र मोदी धन्यवाद' की तख्तियां ले रखी थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए और नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मार्ग में नागरिकों ने जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत देश की मातृशक्ति को राजनीतिक क्षेत्र में 33% आरक्षण का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आज की पदयात्रा उसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। जिला उपाध्यक्षा और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने कहा कि भाजपा सरकार की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', उज्ज्वला योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी पहल से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का इस पदयात्रा में शामिल होना प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनके आभार को दर्शाता है। जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम जिला संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का एक महायज्ञ है।उन्होंने जोर दिया कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और बागपत की महिलाएं भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। ये मौजूद रहे इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशल त्यागी, श्याम सुंदर गर्ग, रविंद्र आर्य, मंजीत कौर,राखी राजपूत,मीनाक्षी सिसोदिया, दीपा त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सुंदर धामा, अमित उपाध्याय, नवीन प्रधान, रॉकी शर्मा, ममता प्रजापति,सीमा जैन, मिथिलेश राजपूत, प्रीति, सुमन, सोनवीरी, क्रिस्टी सहित जिला और मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारना जरूरी:अंबेडकर सम्मान अधिकार कार्यक्रम में बोले विधायक सुभाष त्रिपाठी
    Next Article
    दरोगा के घर 'महिला' देख बजरंग दल का हंगामा:पुलिस ने रेड डालने वाले बजरंग दल जिलाध्यक्ष समेत कई पर दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment