Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में बेटी संग रेप का आरोप:शादी का झांसा देकर ले गया था आरोपी, फिर दोस्त संग मिलकर की हैवानियत; एसपी से मिला जांच का आश्वासन

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह अपने मायके, कस्बा बड़ौत में किराये के मकान में रहने लगी थी, जहां उसकी मुलाकात रमाला क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई। युवक बड़ौत और आसपास के क्षेत्रों में राजमिस्त्री का काम करता था। महिला ने युवक के साथ मेहनत-मजदूरी शुरू की, लेकिन उसे विक्की के गलत इरादे का अंदाजा नहीं था। युवक ने धीरे-धीरे महिला की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। उसका साथी, जो सोनीपत, हरियाणा में रहता है, उसने भी बेटी को धमकाकर गलत संबंध बनाए। करीब एक साल पहले युवक और उसके साथी ने मिलकर एक साजिश रची और बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए। जब बेटी गायब हुई, तो थाना बड़ौत में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने उसे युवक की माँ और बहन के कब्जे से सोनीपत से बरामद किया, तब जाकर पूरा सच सामने आया। बेटी ने अपने बयान में बताया कि मां उसे काफी डांटती थीं और पूछती थीं कि वह क्यों परेशान रहती है, लेकिन डर के कारण उसने कुछ नहीं बताया, जिस वजह से उसे भी गलत तरीके से आरोपी बनाया गया। आरोपी युवक और उसकी मां लगातार फोन करके धमकी दे रहे हैं, उन्हें डर है कि युवक कोई संगीन वारदात कर सकता है। महिला और उसकी बेटी पिछले तीन दिनों से छिपकर रह रही हैं, जबकि आरोपी लगातार उन्हें डराने का प्रयास कर रहा है। एसपी सूरज राय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में अवैध पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई:पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर भंडारण ईंधन को जब्त किया
    Next Article
    गंगा में डूबे तीन किशोरों में दो के शव बरामद:बलिया के श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार बना हादसा, एक की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment