Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में जंगल में मिला युवक का शव:पत्नी के अफेयर के शक में हत्या की आशंका, तीन लोग हिरासत में

    4 hours ago

    2

    0

    बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में डोला गांव निवासी सोनू कश्यप (पुत्र वीर सिंह) का शव डोला मितली जंगल में मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मृतक की पत्नी के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। सोनू की हत्या ईंट से पीट-पीटकर की गई थी। शुक्रवार शाम को गांव के ही दो लोग सोनू को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक सोनू डोला में स्ट्रीट फूड का काम करता था। बागपत के एसपी सूरज राय ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई गगन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि सोनू की हत्या उसकी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते की गई। पुलिस ने बताया कि मितली-डोला के जंगल में शराब पार्टी के बाद साथियों ने सोनू की हत्या की। इस मामले में हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। इस घटना पर शनिवार शाम को कांग्रेस पार्टी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। बागपत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने आरोपियों पर ठोस कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा
    Next Article
    सिपाही को धमकी, मुकदमा वापस लेने का दबाव:कहा- परिवार को जान से मार दिया जाएगा, सुरक्षा देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment