Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में की सड़क हादसे में महिला की मौत:मवीकलां गांव में खेत जाते समय बाइक ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    2

    0

    बागपत के मवीकलां गांव में एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला संतरा देवी की मौत हो गई। संतरा देवी पत्नी राज सिंह अपने घर से सड़क पार कर खेत में काम करने जा रही थीं, तभी गाजियाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतरा देवी को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत घायल महिला को उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने संतरा देवी का परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि आसपास में लगे कैमरों की खंगाले जा रहे हैं और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने जर्जर सड़क के लिए श्रमदान किया:बरहज-सोनूघाट मार्ग खराब, ग्रामीणों के साथ गड्ढा पाटो अभियान चलाया
    Next Article
    पीलीभीत गौशाला में 2 दिन में 8 गौवंशों की मौत:चारा आपूर्ति संस्था का ठेका निरस्त, एसडीएम ने दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment