Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:24 घंटे में लूट का खुलासा, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

    55 minutes ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में लूट की इस वारदात का सफल अनावरण किया। मुठभेड़ में घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार लुटेरे के पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन, 1700 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पीड़ित ने 28 अप्रैल को कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई थी। अमरोहा जनपद कानपुर निवासी अमर पुत्र अब्दुल सलाम ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि जब वे अपने भांजे आरिफ और सागर के साथ बागपत से काठा खेकड़ा मार्ग से जा रहे थे, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और फोन व नकदी लूट ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जंगल में घेराबंदी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर आता हुआ व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पाली, बागपत निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अभिषेक के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस, 1700 रुपये और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि लूट के आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है। घायल आरोपी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में गो तस्करी का प्रयास विफल:पुलिस ने पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए, 4 पशु बरामद
    Next Article
    निजामाबाद सीट पर सपा की पहली पसंद वसीम अहमद:बसपा से शाकिर प्रधान और भाजपा से विनोद राय, जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment